होम ढाई हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी इंडिगो
ढाई हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी इंडिगो
देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने खस्ता वित्तीय स्थिति का हवाला देते हुए करीब ढाई हजार कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है।
कंपनी ने सोमवार को बताया कि खराब वित्तीय स्थिति के कारण वह 10 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। एयरलाइंस में करीब 24 हजार कर्मचारी हैं। इस प्रकार तकरीबन ढाई हजार लोगों की रोजी-रोटी छिन जायेगी। इनमें पायलट और केबिन क्रू समेत सभी श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं।
इंडिगो ने कहा कि उसने मार्च और अप्रैल में किसी कर्मचारी का वेतन नहीं काटा। मई से उसने वेतन में कटौती और बिना वेतन अवकाश के उपाय भी अपनाये हैं। इसके बावजूद एयरलाइंस की वित्तीय स्थिति खराब हो रही है। उसके 250 विमानों के बेड़े में कुछ ही इस समय परिचालन में हैं। इसलिए मजबूरी में उसे 10 फीसदी कर्मचारियों को निकालना होगा।
निकाले गये कर्मचारियों को नोटिस पीरियड का वेतन तथा राहत राशि दी जायेगी। दोनों मिलाकर कम से कम तीन महीने के वेतन के बराबर होगा।
इसके अलावा उनका तथा परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य बीमा इस साल दिसंबर तक वैध रहेगा।
छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों को नई नौकरी तलाशने में कंपनी मदद करेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।