होम भारत में कोरोना से ठीक होने की दर 63.33 फीसदी, 1.94 फीसदी लोग ही आईसीयू में
भारत में कोरोना से ठीक होने की दर 63.33 फीसदी, 1.94 फीसदी लोग ही आईसीयू में
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोविड-19 महामारी का इलाज करा रहे 3.42 लाख लोगों में से 1.94 फीसदी लोग ही आईसीयू में हैं, 0.35 प्रतिशत लोग वेंटिलेटर पर हैं जबकि 2.81 फीसदी लोगों को ऑक्सीजन दिया जा रहा है जबकि ठीक होने की दर 63.33 फीसदी तक पहुंच गई है। इसने कहा कि देश में कोविड-19 का वास्तविक आंकड़ा तीन लाख 42 हजार 756 है जबकि 6.35 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि दुनिया की दूसरी सर्वाधिक आबादी वाले देश भारत में प्रति दस लाख में 727.4 मामले हैं जो कुछ यूरोपीय देशों की तुलना में चार से आठ गुना कम हैं। साथ ही देश में महामारी से मृत्यु दर प्रति दस लाख में 18.6 है जो दुनिया में सबसे कम दर में से एक है।मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह भी उल्लेखनीय है कि 1.94 फीसदी मरीज आईसीयू में हैं, 0.35 फीसदी मरीज वेंटिलेटर पर हैं और 2.81 फीसदी लोग ऑक्सीजन बिस्तर पर हैं।’’ इसने कहा कि कुल मामलों में से 63.33 फीसदी लोग ठीक हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को ठीक होने की दर 63.25 प्रतिशत थी। मंत्रालय ने कहा कि सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के समन्वित प्रयास, घर-घर सर्वेक्षण, संपर्क का पता लगाने, निरूद्ध एवं बफर जोन की निगरानी, लगातार जांच और समय पर उपचार के कारण ऐसा संभव हो सका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत ने कोविड-19 रोगियों के अलग-अलग श्रेणी के लिए देखभाल की मानक प्रोटोकॉल का अनुपालन किया है। प्रभावी क्लीनिकल प्रबंधन नीतियों का सकारात्मक परिणाम भी मिला है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।