होम कोरोना की डर से अब व्यापारी खुद दुकानें बंद रखने पर कर रहे विचार
कोरोना की डर से अब व्यापारी खुद दुकानें बंद रखने पर कर रहे विचार
राजधानी के बाजारों में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते अब व्यापारी खुद दुकानें बंद रखने पर विचार कर रहे हैं। दरअसल, इसी सप्ताह पुराने शहर के लखेरापुरा, चौक व सराफा बाजार में पांच व्यापारी संक्रमित हो चुके हैं। अन्य व्यापारियों को डर है कि कहीं वे भी संक्रमण का शिकार न हो जाए, इसलिए वे लॉकडाउन के बिना भी दुकानें बंद रखने का विचार कर रहे हैं।
लखेरापुरा व चौक बाजार में रेडिमेड, कॉस्मेटिक, खिलौने, होजरी, पर्दे आदि तो सराफा बाजार में सोने-चांदी आभूषषण की दुकानें हैं। अनलॉक के बाद तीनों बाजारों में ग्राहकों की भीड़ है। इस कारण शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं हो रहा तो कई फुटकर व्यापारी व ग्राहक बिना मास्क के ही रहते हैं। इससे इन बाजारों में व्यापारियों में संक्रमण फैलने लगा है। इस सप्ताह यहां कपड़ा, सराफा समेत पांच कारोबारी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इससे दूसरे व्यापारियों का डर और भी बढ़ गया है। मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में भी कोरोना के मामलें बढ़ रहे हैं।
अभी रविवार को शहर में लॉकडाउन
13 जून को तत्कालीन कलेक्टर तरण पिथोड़े ने अत्यावश्यक सेवाएं जैसे किराना, डेयरी, मेडिकल, सैलून आदि को छोड़ अन्य सभी दुकानें शनिवार व रविवार को बंद रखने के आदेश दिए थे। इसके बाद जुलाई में रविवार को पूर्णत: लॉकडाउन रखने का निर्णय लिया गया। बीते रविवार को भोपाल संपूर्ण लॉकडाउन रहा था।
व्यापारी बोले- कोरोना का खतरा बढ़ा
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।