होम यूएन ने पाकिस्तानी नागरिक महसूद पर हथियार रखने से लेकर यात्रा तक पर लगाई रोक

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 17, 2020 08:13 PM

यूएन ने पाकिस्तानी नागरिक महसूद पर हथियार रखने से लेकर यात्रा तक पर लगाई रोक

यूएन ने पाकिस्तानी नागरिक महसूद पर हथियार रखने से लेकर यात्रा तक पर लगाई रोक

यूएन ने पाकिस्तानी नागरिक महसूद पर हथियार रखने से लेकर यात्रा तक पर लगाई रोक

दुनिया के सामने पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हुआ, शर्मिंदा हुआ। वहां फल-फूल रहे आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सरगना नूर वली महसूद को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया है।

अल कायदा के लिए पैसे जुटाने, आतंकी हमले करने का आरोप

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। इसमें बताया गया है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल कायदा और उससे जुड़े संगठनों के लिए महसूद पैसे जुटाता रहा है। वह आतंकी हमलों की साजिश रचने और हमला करने में भी शामिल रहा है। यूएन ने पाकिस्तानी नागरिक महसूद पर हथियार रखने से लेकर यात्रा तक पर रोक लगा दी है। उसकी संपत्ति भी जब्त की जानी है।

टीटीपी सरगना मौलाना फजलुल्ला की मौत के बाद महसूद को सौंपी गई थी संगठन की कमान

जून 2018 में टीटीपी सरगना मौलाना फजलुल्ला की मौत के बाद महसूद को संगठन की कमान सौंपी गई थी। महसूद के कमान संभालने के बाद टीटीपी ने पाकिस्तान में कई बड़े आतंकी हमले किए और कबूला भी। यूएन ने अल कायदा से जुड़ाव के चलते टीटीपी पर 2011 में ही प्रतिबंध लगा दिया था।

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र के निर्णय का किया स्वागत

अमेरिका ने इस निर्णय का स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ साउथ एंड सेंट्रल एशियन अफेयर्स (एससीए) ने ट्वीट कर कहा कि टीटीपी पाकिस्तान में आतंकी हमलों के लिए कुख्यात है। महसूद ने अमेरिका में भी बम धमाके की साजिश रची थी।

अमेरिका महसूद को पिछले साल ही वैश्विक आतंकी घोषित कर चुका है

2010 में पेशावर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर भी इसी ने हमला कराया था। महसूद को अमेरिका पिछले साल ही वैश्विक आतंकी घोषित कर चुका है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)