होम गहलोत सरकार को गिरने से बचा रही है वसुंधरा राजे
गहलोत सरकार को गिरने से बचा रही है वसुंधरा राजे
राजस्थान में चल रहे सियासी नाटक में लगातार नए-नए मोड़ सामने आ रहे हैं। इस बीच बीजेपी और एनडीए की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकत्रांतिक पार्टी (आरएलपी) के अध्यक्ष व सांसद हनुमान बेनीवाल ने राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बेनीवाल ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और कहा कि वसुंधरा राजे अशोक गहलोत सरकार को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है।
'वसुंधरा गहलोत गठजोड़'
बेनीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, 'पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे अशोक गहलोत की अल्पमत वाली सरकार को बचाने का पुरजोर प्रयास कर रही है,राजे द्वारा कोंग्रेस के कई विधायको को इस बारे में फोन भी किए गए! प्रदेश व देश की जनता वसुंधरा-गहलोत के आंतरिक गठजोड़ की कहानी को समझ चुकी है।' इसके अलावा अपने अगले ट्वीट में उन्होंने इसके सबूत होने की भी बात कही है।
'हमारे पास सबूत'
बेनीवाल ने कहा, 'पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने राजस्थान कांग्रेस में उनके करीबी विधायको से दूरभाष पर बात करके उन्हें अशोक गहलोत का साथ देने की बात कही,सीकर व नागौर जिले के एक एक जाट विधायको को राजे ने खुद इस मामले में बात करके सचिन पायलट से दूरी बनाने को कहा जिसके पुख्ता प्रमाण हमारे पास है !'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।