होम भाजपा सरकार जुमलेबाजी से ध्यान भटकाने की स्किल में पारंगत-अखिलेश
भाजपा सरकार जुमलेबाजी से ध्यान भटकाने की स्किल में पारंगत-अखिलेश
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जुमलेबाजी से ध्यान भटकाने की स्किल में पारंगत भाजपा सरकार ने करोड़ों युवाओं की आशाओं, सम्भावनाओं और प्रतिभाओं को निराश किया है। युवकों का भविष्य अंधकार में है। रोजगार के अवसर न सृजित हो रहे हैं और न उसकी सम्भावनाएं हैं। अखिलेश ने गुरुवार को अपने बयान में कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों के सपनों को तोड़ने वाली सरकार साबित हो रही है। कई करोड़ के रोजगार बांटने का दावा करने वाली भाजपा किस क्षेत्र में किसको कितना रोजगार दिया इसके आंकड़े देने से क्यों घबराती है? झूठे दावों की पोल न खुली इसलिए मुख्यमंत्री तुकबंदी में प्रधानमंत्री को शामिल करने में संकोच नहीं करते हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूंजीनिवेश केवल पत्रों पर एमओयू में आया है। जमीन पर एक भी उद्योग नहीं लगाया गया। मनरेगा में काम भी डिग्रीधारक युवकों के लिए रोजगार की तरह प्रचारित किया जा रहा है। पढ़ा-लिखा नौजवानों के साथ इससे बड़ा छल और छलावा क्या होगा। भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों को राहत पहुंचाने के लिए श्रमिकों की सुरक्षा और सम्मान से संबंधित तमाम आधारभूत श्रम कानूनों को हटा दिया। काम के घंटे बढ़ा दिए हैं। उनका दिहाड़ी वेतन कम कर दिया गया है। श्रमिक अब मालिकों का बंधुआ बन कर रहेंगे। भाजपा गरीबों, कमजोर वर्ग के हितों की रक्षा की जगह उनमें आकक्षा पैदा करती है।
एक चीनी कंपनी द्वारा मलेशिया में, उत्तर प्रदेश के कई जिलों के श्रमिकों को प्रताड़ित करने की खबरें आई हैं। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकारों को वहां की सरकार और दूतावास से संपर्क कर उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए प्रयास करने चाहिए। मलेशिया में उत्तर प्रदेश के 35 लोग हैं। हवाई चप्पल वालों को भी हवाई जहाज से घर वापसी का अधिकार मिलना चाहिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।