होम J&K: केरन सेक्टर में LOC से घुसपैठ नाकाम, सुरक्षाबलों ने ढेर किया एक आतंकी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 16, 2020 09:42 PM

J&K: केरन सेक्टर में LOC से घुसपैठ नाकाम, सुरक्षाबलों ने ढेर किया एक आतंकी

J&K: केरन सेक्टर में LOC से घुसपैठ नाकाम, सुरक्षाबलों ने ढेर किया एक आतंकी

J&K: केरन सेक्टर में LOC से घुसपैठ नाकाम, सुरक्षाबलों ने ढेर किया एक आतंकी

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में सुरक्षाबलों ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) के पास आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए एक आतंकी (Terrorists) को ढेर करने में सफलता हासिल की है। बतौर रिपोर्ट्स, उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में गुरुवार को घुसपैठ (Infiltration) की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने एक आतंकी को मार गिराया। गुरुवार को कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार कुछ अज्ञात व्यक्तियों की संदिग्ध हरकत का पता चला। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को रोकने की कोशिश की। बाद में लगातार प्रयास के बाद घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।

इस ऑपरेशन में एक आतंकवादी मारा गया है जबकि एक एके रायफल बरामद हुआ है। सुरक्षाबलों द्वारा पूरे क्षेत्र में अन्य आतंकियों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया गया कि केरन सेक्टर में बलबीर पोस्ट के करीब शाम चार बजे एलओसी पर सेना के जवानों को संदिग्ध हलचल देखने को मिली। सतर्क जवानों ने पाया कि मचिकमारी इलाके से तीन से चार आतंकियों का दल भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा है। सेना की 19 गढ़वाल राइफ ल के जवानों ने आतंकियों को ट्रैक करने के बाद उन्हें ललकारा। इस पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया। इसके बाद दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई। सेना ने आस-पास के पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रखा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई आतंकी घुसपैठ कर घने जंगलों में छिपा तो नहीं है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि अन्य आतंकी पीओके भाग गए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)