होम Wipro ने जारी किए अप्रैल-जून 2020 की तिमाही के आंकड़े
Wipro ने जारी किए अप्रैल-जून 2020 की तिमाही के आंकड़े
जब भी बात हो IT सेक्टर के क्षेत्र की कंपनियों की और भारत की जानी मानी की कंपनी 'विप्रो' (Wipro- World Intellectual Property Organization) का नाम न लिया जाए। ऐसा शायद ही होता हो तो, हाल ही में कंपनी ने अपने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में हासिल किए एकीकृत शुद्ध लाभ के ताजे आंकड़े जारी किए है। चलिए, इनके अनुसार देखे, Wipro कंपनी को मुनाफा हुआ या घाटा। बताते चलें, लॉकडाउन के तहत Wipro कंपनी लगभग सभी वर्कर्स को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा मुहैया करवाई थी।
'Wipro' कंपनी का शुद्ध लाभ :
चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में Wipro कंपनी को मामूली सा मुनाफा हुआ है। कंपनी का प्रॉफिट में बहुत ही मामूली सी बढ़ोतरी के साथ 2,390.4 करोड़ रुपये रहा। जबकि यहीं आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की सामान अवधि में 2,387.6 करोड़ रुपये का था।
'Wipro' कंपनी की आय :
चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में Wipro कंपनी की आय में भी मामूली सी बढ़ोतरी दर्ज की है और आय का आंकड़ा 15,571.4 करोड़ रुपये रहा। जबकि यहीं आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की सामान अवधि में 15,566.6 करोड़ रुपये का था।
'Wipro' कंपनी की परिचालन आय :
चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में Wipro कंपनी की परिचालन आय की बात की जाये तो उसमे भी मामूली सी 1.3% की बढ़ोतरी दर्ज की है और परिचालन आय का आंकड़ा 14,913.1 करोड़ रुपये रहा। जबकि, यहीं आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की सामान अवधि में 14,716.1 करोड़ रुपये का था। बता दें, कंपनी ने यह आंकड़े शेयर बाजार को दी सूचना में जारी किए है।
कोरोना है असर :
बताते चलें, देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पुरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन था। हालांकि, सभी IT सेक्टर के क्षेत्र की कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी थी। परन्तु इसके बाबजूद भी IT सेक्टर की कंपनियों पर कोरोना और लॉकडाउन का हल्का फुल्का असर नजर आ रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।