होम भारत में जल्द बनेगी कोरोना की वैक्सीन! 1000 लोगों पर चल रहा है ट्रायल: ICMR
भारत में जल्द बनेगी कोरोना की वैक्सीन! 1000 लोगों पर चल रहा है ट्रायल: ICMR
देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना अलग-अलग राज्यों से हजारों नए मामलों की पुष्टि हो रही है। वहीं, दूसरी ओर दुनियाभर में कोरोना की वैक्सीन तैयार करने का प्रयास जारी है। भारत में भी कोरोना की वैक्सीन बनाने का काम लगातार जारी है। इसी बीच आईसीएमआर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ी जानकारी साझा की है। आईसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव ने बताया कि देश में दो कंपनियां कोरोना वैक्सीन तैयार करने में लगी हुई हैं। दोनों ही कंपनियां अलग-अलग साइटों पर 1000 लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल कर रही हैं। वैक्सीन बनाने की कोशिश कर रही भारत बायोटेक ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के साथ मिलकर इसका इंसानों पर ट्रायल शुरू कर दिया है। बलराम भार्गव ने कहा- दुनिया की 60 प्रतिशत वैक्सीन भारत में बनती हैं इसलिए भारत कोविड19 की वैक्सीन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।