होम काशी बनेगा आत्मनिर्भर भारत का मॉडल
काशी बनेगा आत्मनिर्भर भारत का मॉडल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी को देश का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट हब बनाने का वादा किया है। अपने संसदीय क्षेत्र के चुनिंदा गैरसरकारी संगठनों से वीडियो कांफ्रेंसिंग केजरिए संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि काशी देश का सबसे बड़े एक्सपोर्ट हब के रूप में आत्मनिर्भर भारत का मॉडल बनेगा। इस दौरान पीएम ने लोगों से जरूरतमंदों की मदद की अपील की।
उन्होंने कहा कि काशी के लोग मां अन्नपूर्णा और बाबा विश्वनाथ के दूत बनकर हर जरूरतमंद तक पहुंचें। पीएम ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से हमारी काशी देश के सबसे बड़े एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित हो सकती है। हम काशी को आत्मनिर्भर भारत अभियान के प्रेरक के रूप में विकसित और स्थापित कर सकते हैं। काशी को एक्सपोर्ट हब बनाने केलिए इस समय 8 हजार करोड़ रुपये की अलग-अलग परियोजनाएं चल रही हैं। आत्मनिर्भर योजना के जरिये ज्यादा से ज्यादा कार्यों को बढ़ावा देने की अभी से तैयारी करनी होगी। पर्यटन से जुड़ी योजनाएं जैसे क्रूज, लाइट एंड साउंड, दश्वाश्वमेध घाट सहित अन्य घाटों का सौंदर्यीकरण पर तेजी से काम हो रहा है। इन सबका एक ही लक्ष्य है। काशी को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित कर आत्मनिर्भर भारत का मॉडल बनाना।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।