होम LJP में निर्णय का अधिकार चिराग को, अब मेरा भी बस नहीं चलताः रामविलास पासवान
LJP में निर्णय का अधिकार चिराग को, अब मेरा भी बस नहीं चलताः रामविलास पासवान
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. नीतीश कुमार की अगुवाई वाले NDA में सीटों के बंटवारे को लेकर अंदरखाने कुछ ठीक नहीं चल रहा है. NDA में JDU (जनता दल यूनाइटेड) और LJP (लोक जनशक्ति पार्टी) के बीच खींचतान जारी है. इस सियासी उठापटक के बीच केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का बड़ा बयान आया है.
गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामविलास पासवान ने कहा कि LJP के प्रेसिडेंट चिराग पासवान हैं. पार्टी में फैसला लेने का अधिकार उनका है. चिराग जो भी निर्णय लेंगे, हम उनके साथ हैं. पार्टी पर अब मेरा भी बस नहीं चलता. पार्टी अपने अध्यक्ष और पार्लियामेंट्री बोर्ड के मुताबिक चलती है.
एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने दिल्ली में गुरुवार को अपनी पार्टी के संसदीय दल के नेताओं की बैठक भी बुलाई है. चिराग पासवान पिछले कुछ दिनों से नीतीश सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं. ऐसे में इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।