होम देश में कोरोना की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 9, 2020 08:40 PM

देश में कोरोना की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस

देश में कोरोना की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस

देश में कोरोना की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारत में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि, अन्य देशों की तुलना की स्थिति फिर भी बेहतर ही मानी जाएगी। वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। मंत्रालय ने कोरोना को लेकट भारत की स्थिति के बारे में बताया।

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना :

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि, भारत जनसंख्या के आधार पर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश हैं। देश में जनसंख्या का आंकड़ा होने के बावजूद भारत ने कोरोना को लेकर संतोषजनक कार्य किया है। इतना ही नहीं जनसंख्या के आधार पर यदि भारत में कोरोना की स्थिति देखी जाए तो, भारत दुनिया के अन्य सभी देशों की तुलना में सबसे नीचे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत में कोरोना के केसों की जानकारी बताते हुए कहा आज भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या के आधार पर 538 केस सामने आ रहे है। जबकि, जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए अन्य कई देशों में कोरोना के केस का आंकड़ा भारत से 16-17% ज्यादा हैं। इसके अलावा भारत में अन्य देशों की तुलना में मृत्यु दर भी कम है।

ICMR का कहना :

वहीं, भारत में कोरोना की स्थिति को लेकर ICMR का कहना है कि, देश में टेस्टिंग लैब्स की संख्या बढ़ाने पर काम हो रहा हैं। वर्तमान में भारत में 1132 लैब ऑपरेशन हैं। कई लैब पाइपलाइन में हैं। हर दिन औसतन 2.6 लाख लोगो की टेस्टिंग की जा रही है। ICMR ने आगे बताया कि, एंटीजन टेस्ट का उपयोग करके हम टेस्टिंग बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव का कहना :

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण का कहना है कि, भारत में कोरोना की चपेट मे आने से 60 से 74 वर्ष की आयु वर्ग के लोग ज्यादा मारे गए हैं। इसके अलावा 45 से 75 साल की आयु वाले भी काफी लोगो कोरोना से ग्रसित हुए है। इसके अलावा मरने वालो का आंकड़ा इस वर्ग में भी रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)