होम 2019 लोकसभा चुनाव में JDS के साथ गठबंधन की जरूरत नहीं थी: सिद्धरमैया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 8, 2020 08:30 PM

2019 लोकसभा चुनाव में JDS के साथ गठबंधन की जरूरत नहीं थी: सिद्धरमैया

2019 लोकसभा चुनाव में JDS के साथ गठबंधन की जरूरत नहीं थी: सिद्धरमैया

2019 लोकसभा चुनाव में JDS के साथ गठबंधन की जरूरत नहीं थी: सिद्धरमैया

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने बुधवार को कहा कि पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव के दौरान जद (एस) के साथ गठबंधन की ‘आवश्यकता नहीं’ थी। उन्होंने कहा कि चुनाव में अकेले जाने के उनके सुझाव पर हाईकमान ने ध्यान नहीं दिया क्योंकि यह एक ‘अकेली आवाज’ थी। कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया डी के शिवकुमार के दो जुलाई को राज्य कांग्रेस प्रमुख के रूप में शपथ लेने के दौरान पार्टी नेता दिनेश गुंडू राव के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।सिद्धरमैया ने मैसुरु में पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने पुराने मैसुरु क्षेत्र में कई वर्षों तक एक दूसरे के साथ मुकाबला किया है। इसलिए गठबंधन की जरूरत नहीं थी।’’ उन्होंने दावा किया कि यदि जद(एस) के साथ गठबंधन में कांग्रेस नहीं आती तो वह (कांग्रेस) लोकसभा चुनाव में सात से आठ सीटों पर जीत दर्ज करती। हार के कारणों के बारे में बताते हुए, सिद्धरमैया ने कहा कि वह जानते थे कि दोनों पार्टियों को एक-दूसरे के परंपरागत वोट नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस को जद (एस) के वोट नहीं मिलेंगे और जद (एस) के वोट कांग्रेस को नहीं जायेंगे।’’ 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)