होम RGF मामला: PM पर निशाना साधते हुए बोले राहुल, सच के लिए लड़ने वालों को धमकाया नहीं जा सकता

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jul 8, 2020 08:23 PM

RGF मामला: PM पर निशाना साधते हुए बोले राहुल, सच के लिए लड़ने वालों को धमकाया नहीं जा सकता

RGF मामला: PM पर निशाना साधते हुए बोले राहुल, सच के लिए लड़ने वालों को धमकाया नहीं जा सकता

RGF मामला: PM पर निशाना साधते हुए बोले राहुल, सच के लिए लड़ने वालों को धमकाया नहीं जा सकता

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘राजीव गांधी फाउंडेशन’ (आरजीएफ) समेत गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े तीन न्यासों के संदर्भ में केंद्र सरकार के कदम को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह यह कभी नहीं समझेंगे कि सच के लिए लड़ने वालों को डराया-धमकाया नहीं जा सकता। उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब सरकार ने आरजीएफ समेत गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े तीन न्यासों द्वारा धनशोधन और विदेशी चंदा लेने सहित विभिन्न कानूनों के कथित उल्लंघन के मामलों की जांच में समन्वय के लिए बुधवार को एक अंतर-मंत्रालयी टीम गठित की है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी जी मानते हैं कि दुनिया उनकी तरह है। वह समझते हैं कि हर किसी की कीमत होती है या उसे धमकाया जा सकता है। वह कभी नहीं समझेंगे कि कि सच के लिए लड़ने वालों की कोई कीमत नहीं होती और उन्हें धमकाया नहीं जा सकता। ’’ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस और उसके नेतृत्व को इस तरह की ‘कायराना हरकतों’ से धमकाया नहीं जा सकता। गौरतलब है कि सरकार ने यह फैसला भाजपा के यह आरोप लगाने के करीब दो हफ्ते बाद लिया है, जिसमें पार्टी ने कहा था कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी दूतावास से धन प्राप्त हुआ है। यह आरोप लद्दाख में भारतीय सेना और चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के बीच गतिरोध के मध्य उठा था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता के मुताबिक अंतर-मंत्रालयी टीम का नेतृत्व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक विशेष निदेशक करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)