होम बिहार के पटना में बड़ी तादाद में कोरोना मरीज-लागू किया लॉकडाउन

Alert Star Digital Team Jul 8, 2020 08:04 PM

बिहार के पटना में बड़ी तादाद में कोरोना मरीज-लागू किया लॉकडाउन

बिहार के पटना में बड़ी तादाद में कोरोना मरीज-लागू किया लॉकडाउन

बिहार के पटना में बड़ी तादाद में कोरोना मरीज-लागू किया लॉकडाउन

देश में फैली कोरोना वायरस की महामारी जमकर हाहाकार मचा रही है, एक के बाद एक यह बीमारी लोगों को अपना शिकार बना रही है। इस दौरान बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले यहाँ कोरोना तेजी से तेजी से पैर पसार रहा है, इसी के चलते राजधानी पटना में एक बार फिर से लॉकाडाउन लागू करने का फैसला किया गया है।

पटना में 7 दिन तक लॉकडाउन :

पटना में महामारी के बेकाबू होने से कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो के मद्देनजर डीएम कुमार रवि ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आज बुधवार को एक हफ्ते यानी 7 दिनों का लॉकडाउन लागू किये जाने के आदेश जारी किये है। जारी आदेश के अनुसार, 10 जुलाई से 16 जुलाई तक तीन शहरों में लॉकडाउन लागू रहेगा। पटना में 7 दिन (10 से 16 जुलाई), भागलपुर में 7 दिन (9 से 15 जुलाई) और नवादा में 3 दिनों (9 से 11 जुलाई) के लिए लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सभी जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी।

जानें क्या रहेगा खुला और क्या बंद ?

इसके अलावा जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, लॉकडाउन की अवधि के दौरान भारत सरकार और इससे संबंधित संस्थाएं और कार्यालय एवं पब्लिक कॉरपोरेशन बंद रहेंगें।

हालांकि आर्म्ड पुलिस फोर्स, ट्रेजरी, पब्लिक यूटिलिटीज की चीजें जैसे- पैट्रोलियम, सीएनजी, एलपीजी पीएनजी इत्यादि जैसी सेवाएं जारी रहेंगी।

इसी तरह आपदा प्रबंधन व ऊर्जा से संबंधित सेवाएं चालू रहेंगी।

पोस्ट ऑफिस एवं नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर काम करते रहेंगे, हालांकि इस दौरान राज्य सरकार के भी सभी दफ्तर बंद रहेंगे। लेकिन, पुलिस, होमगार्ड जवान, सिविल डिफेंस, अग्निशमन एवं इमरजेंसी सेवाएं, आपदा प्रबंधन एवं चुनाव से जुड़े कर्मियों की सेवाओं पर रोक नहीं रहेंगी।

बता दें कि, आज पटना में एक साथ कोरोना के 235 मरीज मिले, जिसके बाद ही जिला प्रशासन ने लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया है। वहीं पटना में अब तक 1632 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें 625 ठीक हो चुके हैं और 12 लोगों की जान गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)