होम राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना, कहा- हर किसी को खरीदा नहीं जा सकता

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 8, 2020 08:02 PM

राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना, कहा- हर किसी को खरीदा नहीं जा सकता

राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना, कहा- हर किसी को खरीदा नहीं जा सकता

राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना, कहा- हर किसी को खरीदा नहीं जा सकता

कांग्रेस और भाजपा के बीच अब आरोप प्रत्यारोप और बढ़ गया है। दरअसल गृह मंत्रालय ने गांधी परिवार से जुड़े तीन ट्रस्‍टों की जांच के लिए एक समिति बनाई है। इस समिति के गठन के बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हर किसी को खरीदा नहीं जा सकता।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि मिस्टर मोदी मानते हैं कि दुनिया उनके जैसी है, उन्हें लगता है कि हर किसी की कोई कीमत है या उसे धमकाया जा सकता है। वह कभी नहीं समझेंगे कि जो सच के लिए लड़ते हैं, उनकी कोई कीमत नहीं होती और उन्हें धमकाया नहीं जा सकता है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राजीव गांधी फाउंडेशन के खिलाफ जांच को लेकर कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और उसका नेतृत्व सरकार की धमकाने वाले प्रयासों से डरने वाला नहीं है।

बता दें कि गृह मंत्रालय ने गांधी परिवार से जुड़े 3 ट्रस्‍टों की जांच के लिए एक कमेटी बनाई है। राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के वित्‍तीय लेनदेन में गड़बड़ी के आरोप हैं। प्रवक्‍ता के अनुसार, एक इंटर-मिनिस्‍टीरियल कमिटी इन तीनों ट्रस्‍ट के वित्‍तीय लेनदेन की जांच करेगी। तीनों ट्रस्‍ट पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्‍ट (पीएमएलए), फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (एफसीआरए) और इनकम टैक्‍स ऐक्‍ट के प्रावधानों का उल्‍लंघन का आरोप है। गृह मंत्रालय के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के स्पेशल डायरेक्टर इस समिति के प्रमुख होंगे। इस जांच समिति के बाद से ही कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी केंद्र सरकार पर पहले से और ज्यादा सख्त हो गए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)