होम जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों के युवा सरकारी नौकरी में आरक्षण के हकदार: जितेंद्र

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jul 8, 2020 08:28 PM

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों के युवा सरकारी नौकरी में आरक्षण के हकदार: जितेंद्र

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों के युवा सरकारी नौकरी में आरक्षण के हकदार: जितेंद्र सिंह

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों के युवा सरकारी नौकरी में आरक्षण के हकदार: जितेंद्र

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों में रहने वाले युवा भी सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ पाने के हकदार हैं। कुछ उम्मीदवारों ने यह संदेह व्यक्त किया था कि उनके आवेदन पर आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री का यह बयान आया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एएलओसी) से लगे क्षेत्र में रहने वाले लोग सरकारी नौकरियों में आरक्षण के हकदार हैं।कार्मिक मंत्रालय में राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर बुधवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल जी सी मुर्मू और मुख्यसचिव बी वी आर सुब्रमण्यम से चर्चा की और केंद्र शासित क्षेत्र का प्रशासत जल्द ही इस बारे में स्पष्टीकरण जारी करेगा। सिंह ने ट्वीट किया, “जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा विज्ञापित नौकरियों के लिये प्रतिभागियों की आशंकाओं को दूर करना महत्वपूर्ण है। उपराज्यपाल मुर्मू और मुख्य सचिव सुब्रमण्यम के साथ विस्तृत चर्चा की। सीमावर्ती इलाकों के उम्मीदवारों के लिये इन नौकरियों में आईबी आरक्षण उपलब्ध होगा। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)