होम असम: राजभवन के 2 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, गर्वनर हाउस सील

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 4, 2020 08:57 PM

असम: राजभवन के 2 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, गर्वनर हाउस सील

असम: राजभवन के 2 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, गर्वनर हाउस सील

असम: राजभवन के 2 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, गर्वनर हाउस सील

कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. देश के लगभग सभी राज्‍यों में संक्रमण के आंकड़े में लगातार बढ़ रहे हैं. वहीं असम (Assam) में भी लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं. असम के राजभवन (Raj Bhawan) में शनिवार को दो कर्मचारियों में कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण की पुष्टि हुई है. जिसके बाद गवर्नर हाउस (Governor House) को सील कर दिया गया है.

असम के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 479 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या 9,000 के पार चली गई. नए मामलों में से 238 गुवाहाटी से हैं. राज्य में अब संक्रमण के कुल 9,434 मामले हैं जिनमें से 3,311 मरीजों का इलाज चल रहा है और 6,106 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. मंत्री ने गुरुवार रात में ट्वीट किया, 'आज संक्रमण के 479 नए मामले सामने आए. इनमें से 238 केवल गुवाहाटी शहर से है. लोगों से जरूरी एहतियात बरतने की अपील करता हूं.'

10 दिन में 1,980 मामले सामने आए
वहीं गुरुवार को दो लोगों की मौत हो गई. ये दोनों पहले से अन्य बीमारियों से पीड़ित थे. इसके साथ ही राज्य में खतरनाक वायरस से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 14 हो गई है. गुवाहाटी शहर कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित है. यहां पिछले 10 दिन में 1,980 मामले सामने आए हैं और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 28 जून से ही दो सप्ताह का पूर्ण बंद लागू किया गया है.सरमा ने बताया कि जांच केंद्रों में कोविड-19 का शीघ्र पता लगाने के लिए, राज्य सरकार ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से मंजूरी प्राप्त दो लाख 'रैपिड प्वॉइन्ट ऑफ कार्ड एंटीजन डिटेक्शन टेस्ट किट' प्राप्त किए हैं. राज्य स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग की ओर जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 17,652 लोग संस्थागत पृथकवास में जबकि 1,24,947 लोग घर में पृथकवास में हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)