होम तमिलनाडु में कोरोना के 4280 नये मामले, कुल मामले 1.07 लाख हुए

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 4, 2020 08:49 PM

तमिलनाडु में कोरोना के 4280 नये मामले, कुल मामले 1.07 लाख हुए

तमिलनाडु में कोरोना के 4280 नये मामले, कुल मामले 1.07 लाख हुए

तमिलनाडु में कोरोना के 4280 नये मामले, कुल मामले 1.07 लाख हुए

तमिलनाडु में लगातार तीसरे दिन शनिवार को कोरोना वायरस के 4000 से अधिक नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 1.07 लाख हो गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में अभी तक कुल 13,06,884 नमूनों की जांच की गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि आज भी राज्य में 94 प्रयोगशालाओं में 36,164 नमूनों की जांच की गई। बुलेटिन में कहा गया है कि सरकारी और निजी अस्पतालों में 65 मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतक संख्या बढ़ कर 1450 हो गई।इसमें कहा गया है कि 2214 मरीजों को आज ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 60,592 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 44,956 है। राज्य में सामने आये 4280 नये मामलों में से 1842 मामले चेन्नई के हैं। बाकी मामले राज्य के अन्य क्षेत्रों से सामने आये। तमिलनाडु में सामने आये कोरोना वायरस के कुल 1,07,001 मामलों में चेन्नई के कुल मामले 66,538 मामले हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)