होम दिल्ली में कोरोना के 2505 नये मामले, कुल संख्या 97 हजार के पार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 4, 2020 08:46 PM

दिल्ली में कोरोना के 2505 नये मामले, कुल संख्या 97 हजार के पार

दिल्ली में कोरोना के 2505 नये मामले, कुल संख्या 97 हजार के पार

दिल्ली में कोरोना के 2505 नये मामले, कुल संख्या 97 हजार के पार

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 2,505 नये मामले सामने आये जिससे शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 97,000 के पार चली गई। वहीं मृतक संख्या बढ़कर 3,004 हो गई। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में शनिवार को बताया गया कि पिछले 24 घंटे में 55 मरीजों की मौत हुई है। बुलेटिन में शनिवार को बताया गया कि पहले हुई 26 मौतों की भी गणना शनिवार में शामिल की गई।बुलेटिन में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,004 हो गई है जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 97,200 हो गई है। उल्लेखनीय है कि 23 जून को राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में सबसे अधिक 3947 नये मामले सामने आये थे। दिल्ली में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 2,923 थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)