होम भारत में बनी कोरोना वायरस की स्वदेशी वैक्सीन, 15 अगस्त को की जा सकती है लॉन्च
भारत में बनी कोरोना वायरस की स्वदेशी वैक्सीन, 15 अगस्त को की जा सकती है लॉन्च
कोरोना वायरस वैक्सीन से जुड़ी एक बड़ी और अच्छी खबर आई है। पता चला है कि देश में 15 अगस्त को कोरोना वैक्सीन लॉन्च करने की तैयारी है। यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन से देश को कोरोना वायरस से भी आजादी मिलना शुरू हो सकती है। यह वैक्सीन इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने हैदराबाद की भारत बायोटेक इंटरनेशनल लि. के साथ मिलकर बनाई गई है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने हैदराबाद की भारत बायोटेक इंटरनेशनल लि. मिलकर जिस वैक्सीन को बनाया है उसका नाम बीबीवी152 कोविड वैक्सीन रखा गया है। यह पूरी तरह से स्वदेशी है। अब होम्योपैथी दवा से कोरोना ठीक करने का दावा आगरा के एत्मादपुर हाइवे पर स्थित एक मात्र होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ऐंड रिसर्च सेंटर के प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप गुप्ता बताते हैं कि होम्योपैथिक में कोरोना को हराने वाली दवा पहले से मौजूद है। अब तक करीब 60 से 80 हज़ार लोगों को यह दवा खिलाई गयी, जिसके परिणाम पॉजीटिव आए हैं।
आईसीएमआर विशेषज्ञ ने बताया है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन को क्लीनिकल ट्रायल के बाद 15 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए आईसीएमआर ने सभी स्टेकहोल्डर्स को पत्र लिखा है। कहा गया है कि इस काम को टॉप प्रायओरिटी पर करना है। आईसीएमआर ने भारत बॉयोटेक को लिखे एक पत्र में कहा है कि स्वदेशी कोरोना वैक्सीन का ट्रायल फास्ट ट्रैक मोड में किया जाए जिससे 15 अगस्त तक क्लीनिकल ट्रायल के रिपोर्ट को लॉन्च कर दिया जाए। आईसीएमआर ने 12 संस्थानों से इस दवा का जल्द से जल्द क्लीनिकल ट्रायल करने को कहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।