होम पीएम मोदी ने असम के सीएम से की बात, बाढ़ के हालात की जानकारी ली, शाह ने भी दिए निर्देश

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jul 3, 2020 09:12 PM

पीएम मोदी ने असम के सीएम से की बात, बाढ़ के हालात की जानकारी ली, शाह ने भी दिए निर्देश

पीएम मोदी ने असम के सीएम से की बात, बाढ़ के हालात की जानकारी ली, शाह ने भी दिए निर्देश

पीएम मोदी ने असम के सीएम से की बात, बाढ़ के हालात की जानकारी ली, शाह ने भी दिए निर्देश

मानसून के सीजन में बाढ़ की समस्‍या से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने कोशिशें तेज कर दी हैं। पीएम मोदी ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से टेलीफोन पर बात करके राज्‍य में बाढ़ के हालात की जानकारी ली और उन्‍हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया। इस मसले पर उच्च स्तरीय बैठक में उन्‍होंने अधिकारियों को बाढ़ से होने वाले जीवन और संपत्ति के नुकसान को कम करने के लिए एक समुचित योजना विकसित करने का निर्देश दिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'मैंने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल जी से बात करके राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की और प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव मदद देने का भरोसा दिया।' वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्‍यक्षता की। बैठक में गृह मंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ से होने वाले जीवन और संपत्ति के नुकसान को कम करने के लिए एक सुव्यवस्थित योजना विकसित करने का निर्देश दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)