होम रेल पर कोरोना का असर, 50 फीसद पद होंगे सरेंडर, जानें- क्या है मामला

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 3, 2020 09:21 PM

रेल पर कोरोना का असर, 50 फीसद पद होंगे सरेंडर, जानें- क्या है मामला

रेल पर कोरोना का असर, 50 फीसद पद होंगे सरेंडर, जानें- क्या है मामला

रेल पर कोरोना का असर, 50 फीसद पद होंगे सरेंडर, जानें- क्या है मामला

कोरोना संकट के बीच भारतीय रेलवे ने नई भर्तियों पर रोक लगाने का बड़ा फैसला लिया है। 50 फीसद पदों को सरेंडर किया जाएगा। रेलवे जारी अपने बयान में स्पष्ट कहा है कि अगले आदेश तक नये पदों की बहाली नहीं होगी। जबकि सुरक्षा संबंधी पदों पर बहाली की छूट दी गई है। रेलवे बोर्ड ने जोर देकर कहा है कि रेल सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए रेलवे आटोमेशन पर जोर दे रहा है।

भारतीय रेलवे के इस आशय के जारी सरकुलर पर सफाई देने आए रेलवे के मानव संसाधन विकास के महानिदेशक आनंद एस. खाती ने बताया 'रेलवे में न तो किसी की नौकरी जा रही है और न ही भर्तियां कम की जा रही हैं।' वर्ष 2018 और 2019 के दौरान शुरु की गई भर्ती प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी। उन्हें रोका नहीं जाएगा। खाती शुक्रवार को पत्रकारों से वीडियो कांफ्रेंसिंग में जोर देकर कहा कि ट्रेनों के संचालन व रखरखाव के लिए सुरक्षा श्रेणी की नौकरियां सरेंडर नहीं की जाएंगी।

लेकिन गैर सुरक्षा वाले पदों को सरेंडर करना होगा, जिसकी जगह रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर की नई परियोजनाओं के लिए सुरक्षा श्रेणी की भर्तियां की जा सकती हैं। ऐसे संसाधनों का उचित उपयोग किया जा सकता है। गैर सुरक्षा वाले 50 फीसद पदों को सरेंडर करना होगा। इस आशय का पत्र सभी जोनल महाप्रबंधकों को भेजा गया है। महानिदेशक खाती ने बताया कि रेलवे के कुल राजस्व का 65 फीसद हिस्सा कर्मचारियों का वेतन व पेंशन के मद में जाता है। वर्ष 2019 के दौरान कुल 1.47 लाख पदों पर भर्तियां की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। जबकि 68 हजार गैर सुरक्षा श्रेणी की भर्तियां बची हुई हैं, जिसकी समीक्षा की जा रही हैं।

तथ्य यह है कि रेलवे में कुल 12.18 लाख कर्मचारी हैं। फिलहाल 2.90 लाख पद रिक्त हैं, जिनमें से 1.40 लाख से अधिक पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। खाती ने कहा कि रेलवे के कर्मचारियों की मल्टी स्किलिंग की जा रही है, ताकि उनका उपयोग जरूरत के मुताबिक दूसरी जगहों पर किया जा सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)