होम यूरोपियन यूनियन ने रेमडेसिवीर दवा को दी मंजूरी, 27 यूरोपीय देशों में होगा इस्तेमाल
यूरोपियन यूनियन ने रेमडेसिवीर दवा को दी मंजूरी, 27 यूरोपीय देशों में होगा इस्तेमाल
यूरोपियन कमिशन (European Commission) ने शुक्रवार को कहा है कि उसने कोविड-19 के गंभीर मरीजों के लिए एंटीवायरल रेमडेसिवीर (Anti-viral Drug Remdesivir) को संशर्त मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही यूरोपीय क्षेत्र में कोविड-19 के इलाज के लिए मंजूरी प्राप्त करने वाली पहली दवा बन गई है. बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले ही यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (EMA- European Medicine Agency) ने 12 साल से अधिक उम्र के किशारों के लिए गिलीड साइंसेज की इस दवा के लिए रास्ता साफ किया था. इस दवा का इस्तेमाल निमोनिया से जूझ रहे और ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीजों के लिए ही किया जाएगा.
करीब दो दिन पहले ही कंपनी ने अपनी पूरी सप्लाई को अगले तीन महीने के लिए अमेरिका को उपलब्ध कराने का ऐलान किया है. कंपनी ने कहा है कि वो अमेरिका में गंभीर हालात को देखते हुए यह फैसला लिया है. हालांकि, इस बीच अब अगले तीन महीनों के लिए अन्य जगहों पर इस दवा की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ने लगी है.
यूरोपियन यूनियन की हेल्थ एंड फूड सेफ्टी कमिश्नर स्टेला काइरियकिड्स ने एक बयान में कहा, 'कोरोना वायरस संक्रमण के लिए वैक्सीन और संभावित इलाज के लिए हम हरसंभव प्रयास करेंगे.'
27 यूरोपीय देशों के लिए रेमडेसिवीर की मांग
बुधवार को इस कमिशन ने कहा कि वो गिलीड साइंसेस से 27 यूरोपीय देशों के लिए रेमडेसिवीर डोज़ प्राप्त करने के लिए बातचीत कर रही है. कमिशन ने कहा, 'सशर्त मार्केटिंग प्राधिकरण हमारी नियामकीय प्रक्रिया के तहत लाया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द इस दवा तक हमारी पहुंच बन सके और मौजूदा जरूरत को पूरा किया जा सके. इसमें मौजूदा महामारी के बीच पब्लिक स्वास्थ्य के लिए पैदा होने वाले खतरे से निपटने की भी तैयारी शामिल है.'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।