होम चीन को चौतरफा घेरने में जुटी सरकार,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 2, 2020 09:52 PM

चीन को चौतरफा घेरने में जुटी सरकार,

चीन को चौतरफा घेरने में जुटी सरकार,

चीन को चौतरफा घेरने में जुटी सरकार,

 केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह शुक्रवार को राज्यों के बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये होने वाली इस बैठक में चीन से होने वाले बिजली उपकरणों के आयात और उदय योजना पर प्रमुखता से चर्चा की उम्मीद है। बिजली मंत्रियों की यह बैठक लगभग हर साल होती है। इसमें बिजली क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाती है और केंद्रीय योजनाओं के मामले में राज्यों में प्रगति की समीक्षा की जाती है। यह बैठक भारत-चीन सीमा पर तनाव के चलते चीनी वस्तुओं के बहिष्कार की जोर पकड़ती मांग के बीच हो रही है। उल्लेखनीय है कि चीन से काफी मात्रा में बिजली उपकरणों का आयात किया जाता है। एक सूत्र ने कहा, ‘‘बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण खासकर सौर उपकरणों का आयात प्रमुख मुद्दा है जो ऊर्जा मंत्रियों की शुक्रवार को होने वाली बैठक में चर्चा के एजेंडे में शामिल है।’’ पिछले सप्ताह ‘भाषा’ से बातचीत में सिंह ने चीन से बिजली उपकरणों के आयात से सुरक्षा को खतरा लेकर चिंता जतायी थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)