होम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लद्दाख दौरे के कार्यक्रम में किया गया बदलाव

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 2, 2020 09:45 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लद्दाख दौरे के कार्यक्रम में किया गया बदलाव

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लद्दाख दौरे के कार्यक्रम में किया गया बदलाव

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लद्दाख दौरे के कार्यक्रम में किया गया बदलाव

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शुक्रवार को लद्दाख के प्रस्तावित दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि रक्षा मंत्री के दौरे को क्यों स्थगित किया गया है। सूत्रों ने बताया कि सिंह लद्दाख में भारतकी सैन्य तैयारियों का जायजा लेने के लिये ‘‘जल्द ही’’ वहां का दौरा करेंगे। वहां भारत और चीन के सैनिकों के बीच सीमा पर सात सप्ताह से गतिरोध की स्थिति है। क्षा मंत्री के साथ इस दौरे पर थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे भी होंगे। सेना प्रमुख ने 23 और 24 जून को लद्दाख का दौरा किया था, जिस दौरान उन्होंने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सिलसिलेवार बैठक की थी और पूर्वी लद्दाख में विभिन्न अग्रिम इलाकों में भी गये थे। पिछले सात सप्ताह से भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में कई स्थानों पर गतिरोध बना हुआ है। वहीं, 15 जून को गलवान घाटी में हुई एक हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिकों के शहीद होने के बाद यह तनाव कई गुना बढ़ गया। झड़प में चीनी सैनिक भी हताहत हुए, लेकिन अभी तक चीन ने इस बारे में ब्योरा नहीं दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)