होम राजस्थान में कोरोना से नौ और मौतें, 27 जिलों में 350 नए संक्रमित
राजस्थान में कोरोना से नौ और मौतें, 27 जिलों में 350 नए संक्रमित
राजस्थान में कोरोना से 9 और लोगों की मौत हो गई। गुरुवार को भरतपुर में 3, बीकानेर और जोधपुर में 2-2 तथा बाड़मेर व भीलवाड़ा में 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 430 हो गया है। राज्य के 27 जिलों में रात तक 350 नए कोरोना संक्रमितों का पता चला है। इससे संक्रमितों का आंकड़ा बढक़र 18 हजार 662 हो गया है। इनमें से 14 हजार 948 लोग स्वस्थ हो गए हैं और 14 हजार 630 लोग घरों को लौट चुके हैं।
प्रदेश में गुरुवार रात तक जोधपुर में 43, भरतपुर में 38, बाड़मेर में 32, जयपुर में 28, अलवर व पाली में 26-26, उदयपुर में 22, नागौर में 16, सिरोही में 15, बीकानेर में 14, धौलपुर, हनुमानगढ़ व राजसमंद में 10-10, जालोर में 9, अजमेर में 8, भीलवाड़ा में 7, करौली व कोटा में 6-6, डूंगरपुर व अन्य प्रदेशों के 5-5, दौसा व जैसलमेर में 3-3, बारां व झुंझुनूं में 2-2 तथा बूंदी, चूरू, सवाई माधोपुर व सीकर में 1-1 नए व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। चिकित्सा विभाग के अनुसार अब तक जयपुर में 3388, जोधपुर में 2862, भरतपुर में 1671, पाली में 1146, उदयपुर में 735, धौलपुर में 701, कोटा में 682, नागौर में 657, अलवर में 598, सीकर में 567, अजमेर में 540, सिरोही में 522, डूंगरपुर में 448, बाड़मेर में 390, झालावाड़ में 375, झुंझुनूं में 372, बीकानेर में 361, चूरू में 328, जालोर में 309, राजसमंद में 267, भीलवाड़ा में 263, चित्तौडग़ढ़ में 211, टोंक में 201, दौसा में 146, जैसलमेर में 115, करौली में 104, बांसवाड़ा में 99 कोरोना रोगी मिल चुके हैं। इसके अलावा हनुमानगढ़ में 73, बारां में 67, श्रीगंगानगर में 59, प्रतापगढ़ में 42 एवं बूंदी में 15 संक्रमित पाए जा चुके हैं। बाहर से आए प्रवासियों में से अबतक 5272 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय केस 3284 हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।