होम रेलवे के निजीकरण का फैसला देश की आम जनता के खिलाफ: अशोक गहलोत
रेलवे के निजीकरण का फैसला देश की आम जनता के खिलाफ: अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 109 रेल मार्गों पर ट्रेन चलाने के लिए निजी कंपनियों को अनुमति दिए जाने के केंद्र सरकार के फैसले को जनविरोधी करार दिया है। गहलोत ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘रेलवे के निजीकरण का फैसला देश की आम जनता के खिलाफ है।’’मुख्यमंत्री ने इस बारे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट को साझा करते हुए लिखा, ‘‘जैसा राहुल गांधी ने कहा कि रेल जीवनरेखा है और इस सेवा का निजीकरण नहीं किया जाना चाहिए।’’गौरतलब है कि रेलवे ने बुधवार को अपने नेटवर्क पर यात्री ट्रेन चलाने के लिए निजी इकाइयों को अनुमति देने की योजना पर औपचारिक रूप से कदम उठाया। इसके तहत यात्री रेलगाड़ियों की आवाजाही को लेकर 109 मार्गों पर 151 आधुनिक ट्रेनों के परिचालन के लिए पात्रता अनुरोध आमंत्रित किए गए
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।