होम योगी सरकार लगातार कर रही हवा हवाई घोषणायें : नरेश उत्तम पटेल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 2, 2020 09:36 PM

योगी सरकार लगातार कर रही हवा हवाई घोषणायें : नरेश उत्तम पटेल

योगी सरकार लगातार कर रही हवा हवाई घोषणायें : नरेश उत्तम पटेल

योगी सरकार लगातार कर रही हवा हवाई घोषणायें : नरेश उत्तम पटेल

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने गुरुवार को कहा कि योगी सरकार द्वारा लगातार हवा हवाई घोषणायें की जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने फरवरी 2020 में चौथा बजट पास कराया लेकिन बजट में प्रावधानित धनराशि से विकास के क्या-क्या काम हुये? कोरोना वैश्विक बीमारी की आड़ में धनराशि का बंदरबांट हो गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसी भी योजना की प्रगति की समीक्षा नहीं की जा रही न ही विभागों के मंत्री अपने-अपने विभागों के कार्यों की समीक्षा कर असलियत का पता लगाते हैं सिर्फ अखबारों-चैनलों में हवा हवाई बातें करते हैं। सरकार पूर्व की समाजवादी सरकार में हुये कामों को अपना कार्य बता कर जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है।

नरेश उत्तम ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के जो तरीके बताये जा रहे हैं, वे हास्यास्पद हैं। एक तरफ डीजल-पेट्रोल व विद्युत के दामों में भारी वृद्धि से किसानों की पैदावार की लागत बढ़ती जा रही है लेकिन फसलों का मूल्य नहीं बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा कृषि प्रदेश है तथा सबसे ज्यादा लघु-सीमान्त किसान हैं। भाजपा सरकार किसानों का शोषण कर अन्नदाताओं को आत्महत्या करने को मजबूर कर रही है। प्रदेश में किसानों की स्थिति अत्यन्त दयनीय होती जा रही है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश-प्रदेश के दोनों मुखिया खेती किसानों के दर्द को समझ नहीं पा रहे हैं इसलिये किसानों की स्थिति चिन्ताजनक एवं भयावह होती जा रही है। प्रदेश के किसानों की पैदावार गन्ना-गेहूं, धान आदि के समर्थन मूल्य में लागत के हिसाब से वृद्धि कर तथा उनका हजारों करोड़ के बकायें को ब्याज सहित भुगतान करने की समाजवादी पार्टी मांग करती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)