होम मतदान के नियमों में बड़ा बदलाव, अब बैलेट पेपर के माध्यम से वोट डाल सकेंगे ऐसे मतदाता, आदेश जारी
मतदान के नियमों में बड़ा बदलाव, अब बैलेट पेपर के माध्यम से वोट डाल सकेंगे ऐसे मतदाता, आदेश जारी
कोरोना संकट के चलते दुनियाभर में कई नियमों में बदलाव किए गए हैं। इसी कड़ी में भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान के नियमों में बदलाव किया है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार 65 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्ग, कोरोना के मरीज और बीमारी के संदिग्ध वोटर पोस्टल बैलट के जरिए वोटिंग कर सकेंगे। इस सबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि भारत में एक दिन में कोविड-19 के 19,148 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या गुरुवार को छह लाख के पार चली गई है और मृतकों की संख्या 17,834 पर पहुंच गई है। महज पांच दिन पहले ही संक्रमितों की संख्या पांच लाख के पार हुई थी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।