होम एचडीएफसी बैंक ने डिजिटल वाहन ऋण पेशकश का 1,000 शहरों तक विस्तार किया

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jul 2, 2020 08:55 PM

एचडीएफसी बैंक ने डिजिटल वाहन ऋण पेशकश का 1,000 शहरों तक विस्तार किया

एचडीएफसी बैंक ने डिजिटल वाहन ऋण पेशकश का 1,000 शहरों तक विस्तार किया

एचडीएफसी बैंक ने डिजिटल वाहन ऋण पेशकश का 1,000 शहरों तक विस्तार किया

 निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपनी डिजिटल वाहन ऋण पेशकश का विस्तार 1,000 शहरों तक करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत वाहन ऋण मात्र 10 सेकेंड में दिया जाता है। एचडीएफसी बैंक ने गुरुवार 2 जुलाई) को यह घोषणा की। बैंक की यह घोषणा इसलिए मायने रखती है क्योंकि वाहन उद्योग के आंकड़ों से पता चलता है कि कोविड-19 संक्रमण से कम प्रभावित गैर-महानगरीय क्षेत्रों वाहन बिक्री बढ़ी है।

वाहन उद्योग से जुड़े लोगों का मानना है कि इस महामारी से अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। सामुदायिक दूरी जैसे अंकुशों की वजह से लोग सार्वजनिक परिवहन के बजाय अपने वाहन का इस्तेमाल करना अधिक पसंद करेंगे। इससे वाहनों की मांग बढ़ेगी। एचडीएफसी बैंक का यह ऋण उत्पाद 'जिपड्राइव त्वरित वाहन ऋण' ग्राहकों को देशभर के 1,000 शहरों में उपलब्ध होगा। इन शहरों में आंध्र प्रदेश के भीमावरम, उत्तर प्रदेश के हरदोई, केरल के थालासेरी और ओड़िशा के बालासोर जैसे शहर शामिल हैं।

एचडीएफसी बैंक का दावा है यह सबसे तेजी से मंजूर होने वाला ऑनलाइन वाहन ऋण है। बैंक ग्राहकों को यह ऋण 'पहले से मान्य' प्री-एप्रूव्ड) पेशकश के जरिए उपलब्ध कराएगा। बैंक के खुदरा ऋण कारोबार के प्रमुख अरविंद कपिल ने कहा, ''लॉकडाउन के बाद डिजिटल मंच की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाएगी।'' उन्होंने कहा कि यह उत्पाद सुविधाजनक है क्योंकि यह संपर्क रहित ऋण सुविधा है।

उन्होंने कहा कि बैंक अब मात्र एक बटन के क्लिक से दूसरे और तीसरे दर्जे के शहर वाले ग्राहकों से जुड़ सकता है। बैंक ने कहा कि प्री-एप्रूव्ड ऋण की पेशकश ग्राहकों को एक विश्लेषण और कूट भाषा कोड एल्गोरिद्म) के माध्यम से की जाती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)