होम भाजपा नेता ने लिखी ममता को चिट्ठी, कहा : आप फेल हैं इस्तीफा दीजिए
भाजपा नेता ने लिखी ममता को चिट्ठी, कहा : आप फेल हैं इस्तीफा दीजिए
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव रितेश तिवारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को खुली चिट्ठी लिखी है जिसमें मेट्रो सेवा पुनर्बहाल करने की मांग को लेकर उन पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री जी कभी आप कहती हैं कि ट्रेन नहीं चाहिए। कभी आप अपनी जरूरत के हिसाब से ट्रेन चलाने का अनुरोध करती हैं। कभी आप मजदूरों को ले आने वाली स्पेशल ट्रेन को कोरोना एक्स्प्रेस कहती हैं तो कभी रेलवे की सुरक्षा में तैनात आरपीएफ कर्मियों के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने पर रेलवे पर कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगाती हैं।
अभी हाल ही में आपने कहा है कि हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों से ट्रेन नहीं चलना चाहिए और अब आप मेट्रो ट्रेन चलाने का अनुरोध कर रही हैं। क्या इससे कोरोना नहीं फैलेगा। आखिर राज्य के लोगों ने आपका क्या बिगाड़ा है कि आप उनकी जान से खेल रही हैं? आप कोरोना का हालात संभालने में सफल नहीं हैं, आपको तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।