होम कोविड-19ः भारत में कोरोना केस 6 लाख के पार, 17,785 लोगों की मौत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 1, 2020 09:25 PM

कोविड-19ः भारत में कोरोना केस 6 लाख के पार, 17,785 लोगों की मौत

कोविड-19ः भारत में कोरोना केस 6 लाख के पार, 17,785 लोगों की मौत

कोविड-19ः भारत में कोरोना केस 6 लाख के पार, 17,785 लोगों की मौत

भारत में बुधवार को कोविड-19 से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 17,785 हो गई। वहीं, संक्रमण के 18,653 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 6 लाख के पार है।

भारत में लगातार पांचवे दिन कोविड-19 के 18000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। एक जून से अभी तक 4,04, 958 मामले सामने आ चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अब 2,20,114 लोगों का इलाज चल रहा है और 3,47,978 लोग ठीक हो चुके हैं।

अधिकारी ने कहा, '' मरीजों के ठीक होने की दर 59.43 प्रतिशत है।'' कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल है। आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 507 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 245 मामले महाराष्ट्र के हैं।

इसके बाद दिल्ली में 62, तमिलनाडु में 60, उत्तर प्रदेश में 25, कर्नाटक में 20, गुजरात के 19, पश्चिम बंगाल में 15, मध्य प्रदेश तथा राजस्थान में आठ-आठ लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना में सात-सात, जम्मू-कश्मीर तथा पंजाब में छह-छह, बिहार में पांच, हरियाणा में चार, केरल, ओडिशा, पुडुचेरी तथा उत्तराखंड में दो-दो और असम व हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई है।

महाराष्ट्र और दिल्ली के पिछले दिनों के आंकड़ों का मिलान करने के बाद जारी किए गए नए आंकड़ों की वजह से 17 जून को कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 2,003 बताई गई थी। इन आंकड़ों में उन लोगों को शामिल किया गया था, जिनकी मौत का कारण पहले कोविड-19 नहीं बताया गया था। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 30 जून तक 88,26, 585 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 2,17,931 लोगों की जांच मंगलवार को की गई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)