होम पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 30, 2020 09:51 PM

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

 पाकिस्तान में भ्रष्टाचार रोधी अदालत ने वर्ष 2008 के महंगे वाहनों से जुड़े मामले में पेश नहीं होने पर पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ मंगलवार को जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया। मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और यूसुफ रजा गिलानी भी आरोपी हैं। जरदारी की तरफ से पेश वकील फारूक नाइक ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल की उम्र को देखते हुए अदालत में आने पर उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा है। नाइक ने पेशी से छूट देने का अनुरोध किया लेकिन अदालत ने इसे ठुकरा दिया।

अदालत ने उस अर्जी को ठुकरा दिया कि जरदारी (64) कोविड-19 की स्थिति ठीक होने पर पेश हो सकते हैं। जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश अशगर अली ने जरदारी के खिलाफ जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया और मामले की सुनवाई 17 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी। पूर्व प्रधानमंत्री शरीफ मेडिकल पैरोल पर लंदन में हैं। वह भी सुनवाई से गैरमौजूद रहे। पूर्व की सुनवाई में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। अदालत ने आदेश दिया है कि उन्हें भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। गिलानी भी पेश नहीं हो पाए लेकिन अदालत ने उन्हें निजी तौर पर पेश होने से छूट दी थी क्योंकि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। आरोपों के मुताबिक जरदारी और शरीफ ने कार की कीमत का 15 प्रतिशत अदा कर तोशखाने से महंगे वाहन हासिल किए।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)