होम प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, 7 सीएमओ की वेतन वृद्धि रोकी गयी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 30, 2020 09:34 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, 7 सीएमओ की वेतन वृद्धि रोकी गयी

प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, 7 सीएमओ की वेतन वृद्धि रोकी गयी

प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, 7 सीएमओ की वेतन वृद्धि रोकी गयी

 मध्य प्रदेश शासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को समय पर राशि अंतरण नहीं करने के चलते सात सीएमओ पर कड़ी कार्यवाई की है। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास पी. नरहरि ने शासकीय कार्यों में लापरवाही पर सात मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की एक-एक वेतन वृद्धि को अंसचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिये हैं। जिसमें प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् सुवासरा रमेशचन्द्र सतपुड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद् तराना बन्ने सिंह सोलंकी, प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद् हाटपिपल्या अशोक तिवारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद् महेश्वर राजेन्द्र मिश्रा, तत्कालीन प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् गरोठ अशफाक खाँ, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद् पीथमपुर वी.एस. बघेल और प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद पचोर के.एल. कुंभकार की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गयी है। इसी तरह मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद चुरहट आनन्द मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)