होम नीति आयोग ने की भविष्यवाणी- कोविड 19 पर नियंत्रण के बाद अर्थव्यवस्था की स्थिति सुधरेगी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 30, 2020 09:37 PM

नीति आयोग ने की भविष्यवाणी- कोविड 19 पर नियंत्रण के बाद अर्थव्यवस्था की स्थिति सुधरेगी

नीति आयोग ने की भविष्यवाणी- कोविड 19 पर नियंत्रण के बाद अर्थव्यवस्था की स्थिति सुधरेगी

नीति आयोग ने की भविष्यवाणी- कोविड 19 पर नियंत्रण के बाद अर्थव्यवस्था की स्थिति सुधरेगी

नीति आयोग का कहना है कि कोविड-19 महामारी (Covid19 pandemic) पर नियंत्रण के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा. नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने मंगलवार को 'स्वच्छ ऊर्जा अर्थव्यवस्था की ओर: कोविड-19 के बाद भारत के ऊर्जा मोबिलिटी क्षेत्र में अवसर' विषय पर रिपोर्ट पेश किए जाने के मौके पर कहा कि इस समय जो देश में जो सुधार हो रहे हैं, उनकी वजह से आगे चलकर भारत की वृद्धि दर अपने समकक्ष देशों से अधिक रहेगी.

कुमार ने कहा कि इस महामारी पर नियंत्रण के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति सुधरने लगेगी. अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने पिछले सप्ताह अनुमान लगाया है कि 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 4.5 प्रतिशत की गिरावट आएगी. आईएमएफ ने कहा है कि कोरोना वायरस की वजह से भारत में आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं.

हालांकि, इसके साथ ही आईएमएफ ने कहा कि 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था छह प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगी. कुमार ने कहा कि भारत के मजबूत लोकतांत्रिक संस्थान नीतिगत स्थिरता को आगे बढ़ाते हैं. यदि इनका क्रियान्वयन बेहतर तरीके से होता है तो वृद्धि दर में भारत अपने समकक्षों से आगे रहेगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)