होम चीनी ऐपों पर प्रतिबंध लगाना पर्याप्त नहीं, ममता बनर्जी
चीनी ऐपों पर प्रतिबंध लगाना पर्याप्त नहीं, ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि ऐप पर प्रतिबंध लगाना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि चीन को मुँहतोड़ जवाब देने की आवश्यकता है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने हालांकि कहा कि इस मुद्दे पर निर्णय पूरी तरह से केंद्र सरकार को लेना है। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह विषय विदेश मामलों के विभाग का है, हम केंद्र सरकार के रुख का समर्थन करेंगे.... लेकिन, हमें एक ओर जहां बहुत आक्रामक होना होगा और वहीं दूसरी तरफ, राजनयिक चैनल का भी उपयोग करना होगा।’’ उन्होंने कहा कि केवल कुछ ऐप पर प्रतिबंध लगाना उचित जवाब नहीं होगा, हमें चीन को मुँहतोड़ जवाब देना चाहिए। भारत ने देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुये सोमवार को चीन से जुड़े 59 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसमें बेहद लोकप्रिय टिकटॉक और यूसी ब्राउजर शामिल हैं। यह प्रतिबंध लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास गतिरोध और गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद लगाया गया है। बनर्जी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार अगले साल जून तक लाभार्थियों को मुफ्त राशन देगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।