होम ऐप्स बैन से होने चीन परेशान, WTO के नियमों को रोया रोना

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 30, 2020 09:40 PM

ऐप्स बैन से होने चीन परेशान, WTO के नियमों को रोया रोना

ऐप्स बैन से होने चीन परेशान, WTO के नियमों को रोया रोना

ऐप्स बैन से होने चीन परेशान, WTO के नियमों को रोया रोना

चीनी ऐप्स पर भारत की कार्रवाई के बाद चीन बौखला गया है. चीन ने कहा कि वह भारत के इस फैसले से चिंतित है और इस मामले की पूरी जानकारी ले रहा है. चीन का कहना है कि वह इस पर पूरी तरह से नजर रख रहा है और इस कार्रवाई का कड़ा विरोध जता रहा है. दिल्ली स्थित चीन दूतावास की ओर से बयान दिया गया है.

भारत में चीनी दूतावास के प्रवक्ता जी रोंग ने कहा कि भारत की इस कार्रवाई से हम चिंतित हैं और इसका विरोध कर रहे हैं. चीनी दूतावास की ओर से कहा गया कि भारत का यह फैसला WTO के नियमों का उल्लंघन है.

चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने आगे कहा कि भारत ने चीनी ऐप्स को संदेह के आधार पर हटाया है. यह कदम साफ और निष्पक्ष प्रक्रिया के खिलाफ है. भारत का यह कदम अंतराष्ट्रीय व्यापार ट्रेंड और ई-कॉमर्स नियमों के भी खिलाफ है.जी रोंग ने कहा है कि भारत सरकार का फैसला दोनों देशों के रिश्तों के लिए बहुत अच्छा नहीं है. भारत में बड़ी तादाद में लोग इन ऐप्स की वजह से किसी ना किसी तरह से रोजगार पा रहे हैं, यह उनको भी परेशानी में डालेगा. चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा है कि ये ऐप्स तमाम उन नियमों और निर्देशों का पालन करते हुए चल रही हैं जो सरकार की ओर से मिले हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)