होम चीन पर निर्भर नहीं रहा आत्मनिर्भर भारत, अब खुद करेगा इस चीज का निर्यात

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jun 29, 2020 08:31 PM

चीन पर निर्भर नहीं रहा आत्मनिर्भर भारत, अब खुद करेगा इस चीज का निर्यात

चीन पर निर्भर नहीं रहा आत्मनिर्भर भारत, अब खुद करेगा इस चीज का निर्यात

चीन पर निर्भर नहीं रहा आत्मनिर्भर भारत, अब खुद करेगा इस चीज का निर्यात

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के लिए रखा गया पहला कदम आज पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है। कोरोना संकट के शुरूआती दौर में जिस पीपीई किट के लिए भारत दूसरे देशों पर निर्भर था, आज उसके निर्यात के लिए पूरी तरह से तैयार है। सूत्रों के अनुसार, दूसरे देशों में पीपीई किट के सप्लाई के लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखाया था आत्मनिर्भर भारत का सपना

कोरोना के शुरूआती दौर में भारत के पास पीपीई किट मौजूद नहीं थी। सिर्फ फरवरी 2020 में 52,000 पीपीई किट विदेशों से मंगवाई गई थी। लेकिन कोरोना ने जैसे-जैसे रफ्तार तेज की, विदेशों से मंगवाई गई पीपीई किट भी कम पड़ने लगी।

उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का सपना दिखाया। इसके बाद पीपीई किट बनाने के लिए कई कंपनियां सामने आई। आज समय बदल गया है। भारत अब WHO स्टैंडर्ड की पीपीई किट दूसरे देशों में भेजने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जानकारी के अनुसार, भारत अब 50 लाख पीपीई किट दूसरे देशों में निर्यात करेगा।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किया ट्वीट

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मेक इन इंडिया के तहत निर्यात को बढ़ावा देते हुए कोरोना से बचाव की पीपीई किट के 50 लाख यूनिट हर महीने निर्यात करने को मंजूरी दे दी गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)