होम आत्म निर्भर भारत ही एक भारत श्रेष्ठ भारत की गारंटी: नकवी
आत्म निर्भर भारत ही एक भारत श्रेष्ठ भारत की गारंटी: नकवी
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को रामपुर, यूपी में कहा कि आत्म निर्भर भारत ही एक भारत श्रेष्ठ भारत की गारंटी है।नकवी ने नुमाइश ग्राउंड में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत 92 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले बहुउदेशीय सांस्कृतिक सद्भाव मंडप का शिलान्यास किया। इस सांस्कृतिक सद्भाव मंडप में कौशल विकास की ट्रेनिंग, विभिन्न आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियां, कोचिंग, कोरोना जैसी आपदा में लोगों को राहत देने की व्यवस्था एवं खेल-कूद की गतिविधियां हो सकेंगी।
इस अवसर पर नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार समावेशी-सर्वस्पर्शी विकास के संकल्प से सराबोर सरकार है। आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत देश भर के पिछड़े क्षेत्रों में आर्थिक-शैक्षिक-सामाजिक एवं रोजगारपरक गतिविधियों के लिए बड़ी संख्या में इंफ्ऱास्ट्रक्चर का निर्माण कराया है। जिनमें 1512 नए स्कूल भवन; 22514 अतरिक्त क्लास रूम; 630 हॉस्टल;152 आवासीय विद्यालय; 8820 स्मार्ट क्लास रूम (केंद्रीय विद्यालयों सहित); 32 कॉलेज; 94 आईटीआई; 13 पॉलिटेक्निक; 2 नवोदय विद्यालय; 403 सद्भाव मंडप (बहुउद्देशीय सामुदायिक केंद्र); 598 मार्किट शेड; 2842 टॉयलेट एवं पेयजल सुविधाएँ; 135 कॉमन सर्विस सेंटर; 22 वर्किंग वीमेन हॉस्टल; 1717 विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाएं; 8 हुनर हब; 10 विभिन्न खेल सुविधाएँ; 5956 आंगनवाड़ी केंद्र आदि परियोजनाएं शामिल हैं।
वहीँ उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत पिछले 3 वर्षों में 3 हजार करोड़ रूपए की लागत से 1 लाख 84 हजार 980 विकास परियोजनाओं का निर्माण कराया है। जिनमें 282 अतिरिक्त क्लास रूम, क्लास रूम ब्लॉक्स, 707 आंगनवाड़ी केंद्र, 25 कॉमन सर्विस सेंटर, 31 बहुउद्देशीय सद्भाव मंडप, 1,73,143 साइबर ग्राम, 3865 पेयजल परियोजनाएं, 27 स्वास्थ्य परियोजनाएं (जिनमें 1 यूनानी, 4 होमियोपैथी, 3 आयुर्वेद अस्पताल शामिल हैं), 20 डिग्री कॉलेज, 15 हॉस्टल, 39 आईटीआई, 4 पॉलिटेक्निक, 226 कौशल विकास केंद्र, 340 स्कूल भवन, 666 शौचालय आदि का निर्माण कराया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।