होम दिल्ली के शेल्टर होम में 23 लोग कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों में 8 बच्चे भी शामिल
दिल्ली के शेल्टर होम में 23 लोग कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों में 8 बच्चे भी शामिल
दिल्ली के रोहिणी में आशा किरण शेल्टर होम (Asha Kiran shelter home) में लगभग 23 लोगों की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. ये शेल्टर होम को मानसिक रूप से बीमार लोगों के लिए है. कोरोना (Coronavirus) पॉजिटिव आए लोगों में बच्चे, कैदी और शेल्टर होम के कर्मचारी शामिल हैं. आशा किरण शेल्टर होम को दिल्ली सरकार (Delhi government) का समाज कल्याण विभाग (social welfare department) संचालित करता है. इसकी क्षमता 550 लोगों की है लेकिन यहां 960 कैदियों को रखा गया है. जिसके चलते लगभग एक हजार लोगों के संक्रमित होने की संभावना है.
शेल्टर होम के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 5 जून से 20 जून के बीच कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) आए कैदियों में आठ 11-13 साल के बच्चे, सात व्यस्क कैदी, एक डॉक्टर और बाकी कर्मचारी हैं. जून के पहले हफ्ते शेल्टर होम के तीन कर्मचारी पॉजिटिव आए थे. वहीं एक कर्मचारी की मौत भी हो चुकी है.
अधिकारी के मुताबिक पॉजिटिव आए सभी कैदियों और उनकी देखभाल करने वालों समेत कुल 20 लोगों को अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटरों में रखा गया है. जिन बच्चों में कोरोना के खास लक्षण नहीं थे और उन्हें सुल्तानपुरी कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है. बाकियों को अशोक विहार के दीप चंद बंधु अस्पताल और दिलशाद गार्डन के जीटीबी अस्पताल में एडमिट किया गया है.
भारत में कोरोना की स्थिति
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।