होम राजस्थान व मध्यप्रदेश के बीच बनेगा चंबल एक्सप्रेसवे: गडकरी

Alert Star Digital Team Jun 27, 2020 09:44 PM

राजस्थान व मध्यप्रदेश के बीच बनेगा चंबल एक्सप्रेसवे: गडकरी

राजस्थान व मध्यप्रदेश के बीच बनेगा चंबल एक्सप्रेसवे: गडकरी

राजस्थान व मध्यप्रदेश के बीच बनेगा चंबल एक्सप्रेसवे: गडकरी

 राजस्थान व मध्य प्रदेश के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक नए मार्ग चंबल एक्सप्रेसवे की घोषणा शनिवार को की। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह घोषणा की। वह भारतीय जनता पार्टी की 'राजस्थान जनसंवाद वर्चुअल रैली' को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि चम्बल एक्सप्रेस-वे से राजस्थान और मध्य प्रदेश प्रदेश के बीच सीधा सम्पर्क स्थापित होगा।

उन्होंने कहा कि छह हजार करोड़ की लागत से 280 किलोमीटर लम्बा बनाया जा रहा यह एक्सप्रेस-वे चम्बल नदी के समानांतर शिवपुरी, भिण्ड, मुरैना से होकर कोटा राजस्थान) तक जायेगा। यह एक्सप्रेस वे उत्तर दक्षिण कॉरीडार से पूर्व पश्चिम कॉरीडार से जोड़ेगा व इससे इलाके का समग्र विकास होगा।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित एक्सप्रेसवे की लंबाई राजस्थान में 85 किलोमीटर व मध्य प्रदेश में 195 किलोमीटर है। इसकी 80 प्रतिशत भूमि सरकारी है। जल्द ही इसे अंतिम रूप देकर काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह चंबल एक्सप्रेस वे राजस्थान व मध्य प्रदेश के पिछड़े इलाकों से होकर गुजरेगा और इन क्षेत्रों का विकास होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)