होम कोका-कोला सोशल मीडिया पर क्यों नहीं दिखाएगा विज्ञापन?

Alert Star Digital Team Jun 27, 2020 09:38 PM

कोका-कोला सोशल मीडिया पर क्यों नहीं दिखाएगा विज्ञापन?

कोका-कोला सोशल मीडिया पर क्यों नहीं दिखाएगा विज्ञापन?

कोका-कोला सोशल मीडिया पर क्यों नहीं दिखाएगा विज्ञापन?

कोका-कोला कंपनी ने घोषणा की है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर हेट स्पीच को लेकर दबाव बनाने के लिए वो कम से कम 30 दिनों के लिए इन प्लेटफ़ॉर्म पर विज्ञापन नहीं देगी.

पेय निर्माता कंपनी के चेयरमैन और सीईओ जेम्स क्विन्सी ने कहा, "दुनिया में नस्लवाद के लिए कोई जगह नहीं है और सोशल मीडिया पर नस्लवाद के लिए कोई जगह नहीं है."

उन्होंने सोशल मीडिया कंपनियों से 'अधिक जवाबदेही और पारदर्शिता' की मांग की.

यह घोषणा फ़ेसबुक के उस बयान के बाद हुई है जब उसने कहा था कि वो न्यूज़ वैल्यू के हिसाब से किसी पोस्ट को ख़तरनाक या भ्रामक घोषित करेगा.

फ़ेसबुक के संस्थापक मार्क ज़करबर्ग ने कहा है कि वो उन विज्ञापनों को भी प्रतिबंधित करेंगे जिनमें 'विभिन्न नस्लों, राष्ट्रीयता, धर्म, जाति, लिंग या प्रवासियों' को लेकर ख़तरा होगा.

#StopHateforProfit अभियान के आयोजकों ने फ़ेसबुक पर नफ़रत भरे संदेशों और ग़लत सूचनाओं को न रोकने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि 'कम संख्या में कम बदलाव समस्या का समाधान नहीं कर पाएंगे.'

#StopHateforProfit के समर्थन में 90 से अधिक कंपनियां अपने विज्ञापन रोक चुकी हैं.

हालांकि, कोका-कोला ने सीएनबीसी से कहा है कि उसका विज्ञापन स्थगित करने का मतलब यह नहीं है कि वो इस अभियान का समर्थन कर रहा है.

क्विंन्सी ने कहा कि कंपनी का वैश्विक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर विज्ञापन रोकने के बाद वह अपनी विज्ञापन नीतियों पर फिर से विचार कर पाएगी.

कपड़ों की कंपनी ने भी की घोषणा

ज़करबर्ग की घोषणा के बाद कपड़ा निर्माता लेवी स्ट्रॉस एंड कंपनी ने कहा था कि वह फ़ेसबुक पर विज्ञापन रोक रही है. कोका-कोला से अलग इसने सोशल मीडिया कंपनी पर बहुत कुछ न करने का आरोप लगाया था.

कंपनी के सीएमओ जेन से ने कहा, "हम फ़ेसबुक से कह रहे हैं कि वो निर्णायक बदलाव का वादा करे."

उन्होंने कहा, "हम ग़लत सूचना और नफ़रत भरी भाषा को ख़त्म करने की दिशा में सार्थक प्रगति देखना चाहते हैं. मतदाताओं को प्रभावित करने वाले राजनीतिक विज्ञापनों और सामग्री से बेहतर तरीक़े से निपटने में हम प्रगति देखना चाहते हैं. हालांकि, हम फ़ेसबुक की प्रशंसा करते हैं कि उन्होंने इस दिशा में कुछ क़दम उठाएं हैं लेकिन वो नाकाफ़ी हैं."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)