होम एमपी विधानसभा का मानसून सत्र हंगामेदार होने के आसार, कांग्रेस करेगी शक्ति प्रदर्शन
एमपी विधानसभा का मानसून सत्र हंगामेदार होने के आसार, कांग्रेस करेगी शक्ति प्रदर्शन
विधानसभा का मानसून सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं। इसमें कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन करेगी। इसका असर सदन में विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में दिखाई देगा। दरअसल, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से भाजपा विधायक का मत लेने में कामयाब होने के कारण कांग्रेस काफी उत्साहित है। लिहाजा, ऑकड़ेबाजी में पीछे रहने के बाद भी विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव में विधायकों को उतार सकती है।
विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस भाजपा के सामने चुनौती करेगी पेश
मानसून सत्र पांच बैठकों वाला है। कांग्रेस विधायकों को भाजपा ने साथ लेकर इस्तीफे दिलाए और कमल नाथ सरकार गिराई थी। इसके बाद कांग्रेस का पहली बार सदन में भाजपा से सामना होगा। सबसे पहले सदन में विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस भाजपा के सामने चुनौती पेश करेगी। हालांकि कांग्रेस को यह पता है कि उसके पास विधायकों की संख्या कम है, लेकिन इसके बाद भी चुनौती देने के लिए पार्टी वरिष्ठ विधायक को चुनाव में उतार सकती है।
विधानसभा अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के डॉ. गोविंद सिंह, केपी सिंह समेत कई नेता हैं
विधानसभा अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के विधायकों डॉ. गोविंद सिंह, केपी सिंह, कांतिलाल भूरिया और सज्जन सिंह वर्मा जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम हैं। सूत्र बताते हैं कि चुनाव में डॉ. गोविंद सिंह और केपी सिंह को कांग्रेस उतारने से बचेगी, क्योंकि इसमें हार सुनिश्चित है। आदिवासी और अनुसूचित जाति के कार्ड के रूप में कांतिलाल भूरिया या सज्जन सिंह वर्मा को इसके लिए आगे किया जा सकता है। इसी तरह विधानसभा उपाध्यक्ष में तीन या इससे ज्यादा बार जीते विधायकों हुकुमसिंह करा़़डा, बाला बच्चन, सुखदेव पांसे जैसे नेता के नाम को आगे ब़़ढाया जा सकता है।
विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव पर जल्द फैसला
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।