होम पश्चिम बंगाल सरकार का कोरोना वायरस से बिगड़े हालातों पर सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 22, 2020 09:28 PM

पश्चिम बंगाल सरकार का कोरोना वायरस से बिगड़े हालातों पर सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला

पश्चिम बंगाल सरकार का कोरोना वायरस से बिगड़े हालातों पर सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला

पश्चिम बंगाल सरकार का कोरोना वायरस से बिगड़े हालातों पर सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला

 पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति पर चर्चा के लिए बुधवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है. राज्य के एक वरिष्ठ मंत्री ने यह जानकारी दी. मंत्री ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बैठक की अध्यक्षता करेंगी और इस बैठक में उन सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है जिनका राज्य विधानसभा में प्रतिनिधित्व है.

 

बैठक बुधवार दोपहर में राज्य सचिवालय नबन्ना में होगी. उन्होंने कहा कि बैठक में विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी भी मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा, ''बैठक में कोरोना वायरस से संबंधित स्थिति के अलावा, राज्य में लॉकडाउन पर भी चर्चा होगी. कुछ राजनीतिक दल एक सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग कर रहे थे. इसलिए ऐसी बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जहां विचारों का आदान-प्रदान हो सके.''

 

राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामले 13,531 हो गए है.

 

पश्चिम बंगाल सरकार ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन शुरू होने के ठीक बाद मार्च में महामारी पर चर्चा के लिए इसी तरह की बैठक बुलाई थी. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में रविवार तक कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 555 हो गई, जबकि कुल मामले बढ़कर 13,531 हो गए.

 

विपक्ष ने इस महामारी से निपटने में कथित कुप्रबंधन को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है जिसे सत्तारूढ़ दल ने आधारहीन बताकर खारिज किया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)