होम कर्नाटकः मेडिकल एजुकेशन मंत्री के पिता को कोरोना, परिजनों का भी लिया सैंपल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 22, 2020 09:24 PM

कर्नाटकः मेडिकल एजुकेशन मंत्री के पिता को कोरोना, परिजनों का भी लिया सैंपल

कर्नाटकः मेडिकल एजुकेशन मंत्री के पिता को कोरोना, परिजनों का भी लिया सैंपल

कर्नाटकः मेडिकल एजुकेशन मंत्री के पिता को कोरोना, परिजनों का भी लिया सैंपल

कर्नाटक में भी कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है लेकिन वहां पर रिकवरी रेट अन्य राज्यों की तुलना में ठीक है. इस बीच कर्नाटक के मेडिकल एजुकेशन मंत्री डॉक्टर सुधाकर के ने सोमवार को बताया कि उनके पिता को कोरोना हो गया है. साथ ही उनका भी कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है.

इससे पहले आज दिन में कर्नाटक के मंत्री डॉक्टर सुधाकर के ने ट्वीट कर बताया कि मेरे 82 वर्षीय पिता को बुखार और खांसी की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका कोरोना टेस्ट किया गया है. हम उत्सुकता से परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं. आपकी दुआ और आशीर्वाद चाहिए.

कर्नाटक में इस समय 9,150 कोरोना केस हैं, जिसमें 3,395 एक्टिव केस हैं. इसके अलावा 5,618 लोग ठीक हो चुके हैं तो वहीं 137 लोगों की मौत हो चुकी है.

डॉक्टर सुधाकर के ने इससे पहले अपने राज्य कर्नाटक में कोरोना की जानकारी देते हुए बताया कि कर्नाटक में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है. कर्नाटक में रिकवरी रेट 61.39% है जबकि मृत्यु दर 1.49% से भी कम पर बना हुआ है. हम 24 घंटे के भीतर पॉजिटिव केस के सभी संपर्कों का प्रभावी ढंग से पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और हर इंटर स्टेट आगमन पर 14 दिनों के लिए क्वारनटीन किया जा रहा है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)