होम अटारी-वाघा बॉर्डर से लौटेंगे पाकिस्तान में फंसे 748 भारतीय नागरिक

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jun 22, 2020 09:15 PM

अटारी-वाघा बॉर्डर से लौटेंगे पाकिस्तान में फंसे 748 भारतीय नागरिक

अटारी-वाघा बॉर्डर से लौटेंगे पाकिस्तान में फंसे 748 भारतीय नागरिक

अटारी-वाघा बॉर्डर से लौटेंगे पाकिस्तान में फंसे 748 भारतीय नागरिक

लॉकडाउन (Lockdown) के चलते पाकिस्तान (Pakistan) में फंसे भारतीय नागरिकों (Indian Citizens) के लिए अच्छी ख़बर है. पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में फंसे कुल 748 भारतीय नागरिकों की वापसी गुरुवार से शुरू होगी. उच्च-स्तरीय सूत्रों ने बताया कि इस्लामाबाद (Islamabad) में मौजूद भारतीय दूतावास (Indian Embassy) इन नागरिकों के लगातार संपर्क में बना हुआ है. जिसने इन भारतीयों की वापसी के लिए आने वाले मंगलवार को चुना था. हालांकि इसे बाद में बदलकर गुरुवार कर दिया गया था.

भारतीय नागरिकों की भारत वापसी वाघा-अट्टारी बॉर्डर (Wagha से होगी. यह वापसी तीन चरणों में होगी. और इसके लिए नामों की एक लिस्ट संबंधित विभागों और पंजाब रेंजर्स को उपलब्ध कराई गई है. सीमा को 25 जून से 27 जून के लिए खोला जायेगा. वापसी का पहला दौर 25 जून से शुरू होगा, जिसमें 250 भारतीय नागरिकों को वापस लाया जाएगा. इसके अगले दिन भी इतनी ही संख्या में भारतीयों को वापस लाया जायेगा. आखिरी दिन शनिवार को वापसी की प्रक्रिया के तौर पर करीब 248 भारतीय नागरिकों की वापसी होगी.

पाकिस्तान सरकार ने अधिकारियों से आसान वापसी सुनिश्चित करने को कहा
इमिग्रेशन अधिकारियों (Immigration officials) को पाकिस्तानी सरकार (Pakistan Government) की ओर से भारतीय नागरिकों (Indian Citizens) की आसान वापसी सुनिश्चित कराने का निर्देश है.कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) के प्रसार के दौर में पाकिस्तान से लौटने वाले लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जायेगा. जबकि जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लोगों को उनके राज्यों में ही क्वारंटाइन किया जायेगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)