होम मिजोरम में फिर लगा भूकंप का तेज झटका, मकान क्षतिग्रस्त और सड़को में पड़ी दरार
मिजोरम में फिर लगा भूकंप का तेज झटका, मकान क्षतिग्रस्त और सड़को में पड़ी दरार
मिजोरम में बीते 12 घंटे में आए दो भूकंप ने भारी कहर बरपाया है, भूकंप की तीव्रता इतनी थी कि मकानों में दरार आ गई। दरअसल, सोमवार को सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप का तेज झटका लगा, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई स्थानों पर सड़कों में दरारें आ गईं, यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। इसके अलावा कई दफ्तरों को भी नुकसान पहुंचा है जबकि एक चर्च की छत भी टूट गई है।
राज्य भूविज्ञान और खनिज संसाधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के हवाले से बताया कि सुबह चार बज कर दस मिनट पर आए भूकंप का केन्द्र भारत-म्यामां सीमा पर चंफाई जिले के जोख़ावथार में था।उन्होंने बताया कि राजधानी आइजोल सहित राज्य के कई हिस्सों में भूकंप महसूस किया गया। उन्होंने कहा कि ज़ोखावथार में एक गिरजाघर सहित कई मकान और इमारतें आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, इसके अलावा भूकंप से कई स्थानों पर राजमार्गों और सड़कों में दरारें आ गई हैं। अधिकारी ने कहा कि नुकसान का पूरी तरह आकलन किया जाना बाकी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।