होम बिहार में कोरोना से अबतक 39 मरीजों की मौत, संक्रमितों की संख्या बढकर 6,736 हुई

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jun 16, 2020 07:20 PM

बिहार में कोरोना से अबतक 39 मरीजों की मौत, संक्रमितों की संख्या बढकर 6,736 हुई

बिहार में कोरोना से अबतक 39 मरीजों की मौत, संक्रमितों की संख्या बढकर 6,736 हुई

बिहार में कोरोना से अबतक 39 मरीजों की मौत, संक्रमितों की संख्या बढकर 6,736 हुई

बिहार में कोरोना वायरस के कारण अब तक 39 लोगों की मौत हो जाने के बीच मंगलवार को संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6736 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान कटिहार जिला में एक व्यक्ति की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गयी। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढकर 39 हो गयी। बिहार के बेगूसराय, खगडिया एवं वैशाली जिलों में अब तक तीन तीन लोगों की इस घातक बीमारी के कारण मौत हुयी है। इसके अलावा भोजपुर, दरभंगा, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, पटना, सीतामढी, सारण एवं सिवान में दो-दो मरीजों की मौत हुयी है। अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर एवं शिवहर जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है। बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 155 नए मामले सामने आए। बिहार में अबतक सामने आए 6736 मामलों में से पटना के 334, भागलपुर के 336, बेगूसराय के 318, मधुबनी के 304, खगडिया के 296, रोहतास के 285, मुंगेर के 273, सिवान के 261, पूर्णिया के 243, कटिहार के 228, जहानाबाद के 193, नवादा के 187, मुजफ्फरपुर के 182, सुपौल के 179, बांका के 176, समस्तीपुर के 174, गोपालगंज के 167, दरभंगा के 165, सारण के 163, बक्सर के 158 मामले शामिल हैं। शेष मामले पूर्वी चंपारण, नालंदा, भोजपुर, मधेपुरा, गया, कैमूर, औरंगाबाद,किशनगंज, शेखपुरा, सीतामढी, वैशाली सहित अन्य जिलों से आए हैं। बिहार में अबतक 1,30,783 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 4571 मरीज ठीक हुए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)