होम LAC पर भारत-चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प, भारत का एक अफसर और 2 जवान शहीद
LAC पर भारत-चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प, भारत का एक अफसर और 2 जवान शहीद
भारत और चीन के बीच लद्दाख में जारी विवाद और भी गहरा हो गया है। सोमवार रात दोनों ही देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में भारतीय सेना का एक अफसर और 2 जवान शहीद हो गए। यह हिंसक झड़प तब हुई जब गलवान घाटी के पास दोनों ही देशों के बीच बातचीत के बाद सब कुछ सामान्य होने की स्थिति में आगे बढ़ रही थी।सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गलवान घाटी में पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई। जिसमें भारतीय सेना का एक अफसर और दो सिपाही शहीद गए। दोनों सेना के सीनियर अधिकारी स्थिति को शांत करने के लिए बैठक कर रहे हैं। आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच कई दिनों से लद्दाख बॉर्डर को लेकर स्थिति तनावपूर्ण है। चीनी सैनिकों ने भारत द्वारा तय की गई एलएसी को पार कर लिया था और गलवान घाटी के पास आ गए थे।सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गलवान घाटी में पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई। जिसमें भारतीय सेना का एक अफसर और दो सिपाही शहीद गए। दोनों सेना के सीनियर अधिकारी स्थिति को शांत करने के लिए बैठक कर रहे हैं। आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच कई दिनों से लद्दाख बॉर्डर को लेकर स्थिति तनावपूर्ण है। चीनी सैनिकों ने भारत द्वारा तय की गई एलएसी को पार कर लिया था और गलवान घाटी के पास आ गए थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।